Rajasthan: बच्ची की हत्या कर चलती ट्रेन से फेंका शव, आरोपी मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Rajasthan: बच्ची की हत्या कर चलती ट्रेन से फेंका शव, आरोपी मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Accused Mother Sunita and her Lover Malta

राजस्थान (Rajasthan) के गंगानगर (Ganganagar) शहर में पुलिस (Police) ने एक विवाहिता युवति और उसके प्रेमी को तीन साल की बच्ची की कथित रूप में हत्या करके उसका शव चलती ट्रेन (Train) से फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि, बच्ची का शव मंगलवार की सुबह हिंदुमलकोट (Hindumalkot) पुलिस थाना क्षेत्र में रेलवे पटरी (Railway Track) से बरामद किया गया.

आपको बता दे कि, पुलिस ने बच्ची की पहचान कर उसकी माँ सुनीता (Sunita) का पता लगाया. पुलिस ने बताया कि, महिला ने पूछताछ के दौरान बच्ची की हत्या करना स्वीकार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार 5 बच्चों की माँ सुनीता अपने प्रेमी सन्नी (Sannee) ऊर्फ मालता (Malta) के साथ शास्त्रीनगर (Shastri Nagar) इलाके में रहती थी. पुलिस के अनुसार उसके 3 बच्चे उसके पति के साथ रहते थे जबकि 4 साल और 3 साल की दो बच्चियां उसके साथ रहती थीं.

पुलिस के अनुसार 16-17 जनवरी की रात को सुनिता ने अपनी 3 साल की बच्ची किरण (Kiran) की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार सुनिता ने अपने प्रेमी सन्नी की मदद से बच्ची के शव को चादर में लपेटा और उसी रात ट्रेन में सवार होने के लिए गंगानगर रेलवे स्टेशन चली गई.

आपको बता दे कि, गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने बताया, ‘‘महिला और उसका प्रेमी सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन में सवार हुये. सुबह 6.45 बजे और 7 बजे के बीच फतूही रेलवे स्टेशन (Fatuhi Railway Station) से पहले ट्रेन के नदी के पुल पर पहुंचने पर उन्होंने बच्ची के शव को चलती ट्रेन से फेंक दिया. वे शव को नहर में फेंकना चाहते थे लेकिन शव रेलवे पटरी पर फस कर गिर गया.''

उन्होंने बताया कि, इसके बाद वह दोनों अबोहर रेलवे स्टेशन (Abohar Railway Station) गये जहां से वे दोनों एक दूसरी ट्रैन से वापस गंगानगर लौट गये. उन्होंने बताया कि, जांच के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.